शुक्रवार, 18 मार्च 2022

Champaran mutton- चम्पारण मटन रेसिपी

 चम्पारण मटन रेसिपी-चम्पारण मटन का नाम सुनते ही एक अलग तरह के टेस्ट का अनुभव होने लगता है-

                                         


तो आइए जानते हैं इसकी खासियत जो इसे बनाता है अलग और साथ मे जानते हैं इसको बनाने के तरीके के बारे में , तो  यह खास इसलिए है कि इसको बनाते हैं हांडी में जिसका स्वाद अनोखा हो जाता है मिट्टी की बर्तन की वजह से  आपने मिट्टी के बर्तन में चाय तो पी होगी, कितना आनन्द आता है  यह बनता ही है मिट्टी के बर्तन मे तो उसकी खुशबू के साथ यह और बेहतरीन हो जाता है|                                                इसमें पड़ने वाले मसालों की बात करें तो वह भी सधे हुए होते हैंhttps://apnikhabarapanisoch.blogspot.com     


  रेसिपी 1किलो मटन के लिए-

प्याज - 400ग्राम,


लहसुन -100ग्राम


अदरक - 50ग्राम


खड़ा लाल मिर्च - 10ग्राम


हल्दी - 8ग्राम पिसा


दही - 100ग्राम


सरसो तेल - 150ग्राम


नमक - 35ग्राम आप्सनल


पिसा जीरा - 10ग्राम


धनिया पाऊडर - 20ग्राम


काली मिर्च - 5ग्राम


खड़ा गरम मसाला -दालचीनी,पोस्ता,सहजीरा,गोलकी,जायफल,चक्रफूल,लवंग,बड़ी इलायची,छोटी इलायची,जावित्री - टोटल 20ग्राम


एक हान्डी, एक ढकन,थोड़ा गुथा आटा सील करने के लिए....


तरीका---- एक बड़े बर्तन में साफ मटन लें, अब उसमें लहसुन अदरक का पेस्ट,दही,हल्दी मिला कर 1/2घण्टा ढककर रख दें|अब प्याज को बारीक काट लें और गरम मसालों को कुटकर रख लें


अब मटन में बाकी सभी मसालों और प्याज को डाल दें 


अब हांडी में तेल डालें और सभी तरफ घूमायें और चुल्हे परखकर तेल गरम करें और हांडी उतार लें


अब आधा तेल मटन में डालकर अच्छी तरह मिला लें


अब हांडी में बाकी बचे तेल मे खड़े लाल मिर्च को तोड़कर डालें और हल्का भुने और हांडी उतार कर उसमे मटन को डालें ढक्कन लगाए और आटे से सील कर दें


अब हांडी को चुल्हे पर रखकर एकदम लो फ्लेम पर 20मिनट पकने दे 


अब हांडी सावधानी से हाथ मे लेकर हिलाए और वापस चुल्हे पर रख दें


20मिनट पकने दे अब हांडी उतार लें


आपका चम्पारण हांडी मटन तैयार है|


आशा है आपको पसंद आई होगी


धन्यबाद

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें